हरसूद: नया हरसूद छनेरा में गर्मी बढ़ने से पेयजल संकट, नगर परिषद ने नहीं की कोई व्यवस्था
Harsud, Khandwa | Mar 28, 2026 मार्च के महीने में ही धीरे-धीरे गर्मी के तेवर बढने लगे हैं, किंतु अभी तक नगर परिषद छनेरा नया द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते बसों से सफर करने वाले यात्रियों, रहागीरों एवं आमजन को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।