बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज गांव में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सुबह करीब 8 बजे हुए इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में राजेश लखेरा,कालीचरण लखेरा और रोशनी लखेरा शामिल हैं।जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में उपचार जारी है। वही इस मामले की जानकारी आज 10 अप्रैल दोपहर करीब 1:00 बजे घायलों ने जिला अस्पताल में दी।