बेरमो: बोकारो थर्मल हॉस्पिटल में इलाज में देरी से संजय पासवान की मौत, परिजनों का हंगामा
Bermo, Bokaro | May 21, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत थर्मल हॉस्पिटल में 58 वर्षीय संजय पासवान की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने रात्री में मौजूद डॉक्टर रजनी रूरिन एक्का और नर्स पार्वती कुमारी पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।