सरधना: दो वर्ष से लापता पुत्र की तलाश में बुजुर्ग दंपत्ति दर-दर भटक रहे, उच्च अधिकारियों के दरबारों के चक्कर लगा रहे
थाना तहसील क्षेत्र के ग्राम मछरी निवासी एक बुजुर्ग दंपति दो साल से लापता पुत्र की बरामदगी को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा है लेकिन उसका दर्द सुनाने के लिए कोई तैयार नहीं है। रविवार को 10:15 बजे सरधना क्षेत्राधिकार कार्यालय पहुंचे मछरी गांव निवासी इलम सिंह ने एक बार फिर अपने पुत्र को बरामद करने की मांग की है ।