दरभंगा: भेलुचौक में जलजमाव की समस्या को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन का सदर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन
भेलुचौक गांव और गांधीनगर मोहल्ला मे वर्षों से चली आ रही जलजमाव की गंभीर समस्या के समाधान की मांग को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के बैनर तले शनिवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय सांकेतिक आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता अमन सक्सेना ने किया। आंदोलन को संबोधित करते हुए अमन सक्सेना ने शनिवार को दोपहर 1.30 बजे कई बाते कही।