पटना ग्रामीण: सीएम ने छठ पर्व को लेकर जेपी सेतु घाट और दीघा गंगा घाट का किया निरीक्षण, गंगा उत्सव का भी किया उद्घाटन
सोमवार को शाम 5:30 बजे सीएम नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ- 2024 की तैयारियों को लेकर जेपी सेतु घाट और दीघा गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, छठ व्रतियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने गंगा उत्सव का भी उद्घाटन किया।