टीकमगढ़: कृषि उपज मंडी: टीकमगढ़ मंडी में किसानों को गेट पर्ची नहीं मिली: नीलामी के समय कर्मचारी अनुपस्थित; गड़बड़ी के आरोप
टीकमगढ़ कृषि उपज मंडी में कथक अनियमितताओं का मामला सामने आया है किसानों को अनाज बेचने से पहले गेट पर्ची नहीं मिल रही है और बोली के दौरान मंडी कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं नियमों के अनुसार मंडी मे प्रवेश से पहले किसानों को ₹5 की गेट पर्ची लेनी होती है जिसके बाद ही अनाज की बोली लगाई जाती है हालांकि कई किसानों ने बताया है कि शनिवार को उनकी गेट पर्ची नहीं बनाई गई