पड़वा: पलामू के सिक्का गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का खुलासा, सरसों तेल में जहरीले कटेला के बीज की मिलावट बनी वजह
Padwa, Palamu | Jul 3, 2026 पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत के मामले में स्टेट फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री, रांची की जांच रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित परिवार के घर से लिए गए सरसों तेल के नमूने में आर्गेमोन मैक्सिकाना (कटेला/पीला धतूरा) के जहरीले तेल की मिलावट पाई गई है, जो मानव उपभोग के लिए बेहद खतरनाक है।