केराकत: सिहौली चौराहे के पास पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में केराकत पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस परीक्षा केंद्र व्यवस्था का लिया जायजा
पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार, और रविवार 17,18 फ़रवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र बयालसी इण्टर कॉलेज जलालपुर तथा केराकत पब्लिक इंटर कालेज में शुक्रवार को केराकत पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा ने परीक्षा ब्यवस्थापकों की बैठक कर, होने वाले परीक्षाओं के व्यवस्था के बारे में गंभीरता से पूछताछ किया।