मंझनपुर: चोरी के समान के साथ पुलिस ने विजया चौराहा से एक शख्स को किया गिरफ्तार
कौशांबी थाना पुलिस ने एक शख्स को चोरी किए हुए सामान के साथ विजया चौराहा से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीप चंद्र अग्रहरी पुत्र दयाराम अग्रहरि निवासी मुस्तफाबाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी के कब्जे से छोटी और बड़ी साइकिल व साइकिल से संबंधित सामान बरामद हुआ है।