मंडला: बम्हनीबंजर में शस्त्र पूजन पर हुई चर्चा, 2 अक्टूबर को होगा विशाल शस्त्र पूजन
Mandla, Mandla | Sep 18, 2025 अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की आगामी शस्त्र पूजन की तैयारियों को लेकर बम्हनी नगर में गुरुवार को एक बजे बैठक संपन्न हुई। बैठक में संयुक्त विभाग संगठन मंत्री अरविंद बघेल ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू युवाओं को धर्म रक्षा के लिए स्वयं आगे आकर राष्ट्रीय बजरंग दल से जुडऩा होगा।