जबलपुर: जबलपुर कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा: पार्षद से तंग आकर युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल
जबलपुर कलेक्ट्रेट परिसर उस वक्त छावनी में तब्दील हो गया और वहां अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में न्याय न मिलने से परेशान युवक संजय पटेल ने सरेराह अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। युवक आत्मदाह करने ही वाला था कि वहां मौजूद मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और एक बड़ी अनहोनी टल गई। पीड़ित का आरोप है कि गढ़ा वार्ड के कांग्रे