मंझनपुर: सूखे की मार से बेहाल किसानों का फूटा गुस्सा, समर्थ किसान पार्टी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में मंझनपुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद पार्टी पदाधिकारियों और किसानों ने जिलाधिकारी कौशांबी को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में सूखे की स्थिति से जूझ रहे किसानों को राहत दिलाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं।