पथरगामा: पथरगामा विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्राओं ने किया पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
शुक्रवार को 11:00 बजे दिन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला महाविद्यालय पथरगामा में छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस दौरान छात्राओं ने पर्यावरण विषय पर आकर्षक पेंटिंग बनाई तथा आम अमरूद एवं शीशम के पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।