देहरादून: पंचायत चुनाव को लेकर सीएम धामी ने जनता का धन्यवाद किया
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद किया। सीएम ने प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए चुनाव को लेकर जनता का धन्यवाद किया। सीएम ने कहा कि अधिकतर जगहों पर बीडीसी मेंबर हों या ग्राम प्रधान हो या जिला पंचायत सदस्य हों भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।