देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मण चौक क्षेत्र से एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 10 ग्राम स्मैक बरामद
देहरादून की नगर कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मण चौक देहरादून क्षेत्र से एक अभियुक्त कमल अग्रवाल, पुत्र कैलाश चंद्र निवासी, आढ़त बाजार, देहरादून है को 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत 3 लाख रुपए है. वहीं पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।