मिर्ज़ापुर: वार्षिक रिपोर्ट डे पर डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, लोहिया तालाब में क्लास टॉपर्स को किया गया सम्मानित
लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में वार्षिक रिपोर्ट डे पर क्लास टॉपर्स छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने प्रधानाचार्य व अध्यापिकाओं के साथ टॉपर्स बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र दिया। वार्षिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद रहे।