मिर्ज़ापुर: युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार वांछित अभियुक्त को पड़री पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
पड़री पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को मंगलवार की शाम 5:00 के करीब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र की एक युति ने 25 जून 2024 को अभियुक्त के खिलाफ तहरीर दिया था। थानाध्यक्ष पड़री vदयाशंकर ओझा ने अभियुक्त विकास पुत्र रमापति निवासी चेंदुली को गिरफ्तार कर लिया।