मिर्ज़ापुर: जहरीले पदार्थ डालकर 16 विश्वा में लगे गन्ने की फसल को नष्ट करने का मामला, पीड़ित किसान ने डीएम से की शिकायत
देहात कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव में जहरीला पदार्थ डालकर 16 विश्वा में लगाए गए गन्ने की फसल को नष्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान राजकुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर सिंह ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत की। आरोप लगाया कि गांव के ही विपक्षी ने रंजिश में उनकी गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया। कार्रवाई की मांग किया।