मुज़फ्फरनगर: विदेश भेजने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, अमेरिका का सपना दिखाकर लाखों ठगे, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
चरथावल थाना पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी हवाई टिकट और कथित कॉलेज का ऑफर लेटर देकर भरोसा दिलाया और रकम ऐंठ ली। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस ने लोगों से विदेश भेजने वाले एजेंटों की पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही पैसे देने की अपील की