शाहबाद: तीन माह से मानदेय न मिलने पर एनएचएम कार्मिकों ने सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी
Shahbad, Baran | Jun 2, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम कार्मिकों ने तीन माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार झिंगुनिया को ज्ञापन सौंपा। एनएचएम कार्मिक नीरज शर्मा ने बताया कि मार्च 2026 से मई 2026 तक का मानदेय अब तक नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो गई है और कई कार्मिक कर्ज के बोझ तले दब गए हैं।