फतुहा: कोल्हर गांव से हत्या के प्रयास की फरार आरोपी के घर से फतुहा पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस किया बरामद।
Fatwah, Patna | Feb 5, 2024 फतुहा पुलिस ने कोल्हर गांव में फरार आरोपी के घर छापेमारी के दौरान एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। हालांकि मौके से आरोपी फरार होने में सफल रहा है। बताया जाता है कि कोल्हर गांव निवासी पप्पू गोप हत्या के प्रयास के कई वर्षों से फरार आरोपी है। पुलिस ने पप्पू को आर्म्स एक्ट का आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।