फतुहा: फतुहा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाइप फैक्ट्री में रविवार की देर रात लगी आग लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख।
Fatwah, Patna | Feb 5, 2024 रविवार की रात करीब 12:00 बजे फतुहा औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजेश पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास में जुटी रही है। फतुहा की पुलिस भी मौजूद रही है। लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। 4 घंटे में आग पर काबू पाया गया है।