फतुहा: रविवार को सरस्वती पूजा को लेकर फतुहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई आयोजित
Fatwah, Patna | Feb 4, 2024 फतुहा थाना परिसर में रविवार को सरस्वती पूजा व विधि व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता फतुहा थाने में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी लोगों की काफी उपस्थिति रही हैँ। थानाध्यक्ष ने समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों से शांति और सौहार्दपूर्ण सरस्वती पूजा मनाने की अपील की है।