सिंगरौली: चंदुआर गांव में कच्चे मकान पर गिरा भारी भरकम पीपल का पेड़, दो लोग हुए घायल
जिला सिंगरौली के देवसर थाना क्षेत्र के चंदुआर गांव में कच्चे मकान पर गिरा भारी भरकम पीपल का पेड़ दो हुए घायल।तेज आंधी तूफान के चलते एक कच्चे मकान के ऊपर अचानक पीपल का भारी भरकम पेड़ गिर गया जिससे कच्चा मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिस समय पेड़ गिरा उसे समय घर के अंदर लोग बैठे थे जिसमें दो लोग की चोट लगी है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।