पटना ग्रामीण: तेज प्रताप ने कहा, तेजस्वी अभी बच्चा है, चुनाव के बाद झुनझुना देंगे
पटना में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपने भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा,अभी वो बच्चा है, चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे। तेज प्रताप ने आगे कहा कि “वो हमारे क्षेत्र में आए तो हम भी उनके क्षेत्र राघोपुर चले गए, फिर जाएंगे भी।