पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, डीएसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने दी जानकारी
विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 03 नवंबर को दीघा थाना पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक युवक के पास से पिस्टल का मैगजीन बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई, जहां से 1 पिस्टल,1 रिवॉल्वर,3 मैगजीन,4 जिंदा कारतूस,4 खोखा और 1 एयर गन बरामद हुई।