बलिया: रसड़ा तहसील क्षेत्र के सराय बगडौरा गांव में नाली का गंदा पानी रुकने से हालात बदतर हो गए। जलजमाव और तेज दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। दर्जनों महिला-पुरुष रसड़ा तहसील पहुंचे और शनिवार दोपहर 2 बजे के आसपास नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जोरदार प्रदर्शन किया।