जशपुर: बोड़ाछापर में घर के अंदर हाथ-पैर बंधी मिली बुजुर्ग दुकानदार की लाश, हत्या की आशंका से मची सनसनी
जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनी के बोड़ाछापर में आज 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के हाथ-पैर बंधे होने से मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध नजर आ रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान चुंगरु राम प्रधान के रूप में हुई है, जो गांव में छोटी किराना दुकान संचालित करता था। घटन