बहराइच: रसूलपुर सरइया में रास्ते के विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट, दो लोग हुए घायल
जिले के रसूलपुर सरइया में रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहा उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि विपक्षी ने रास्ते के विवादों को लेकर जमकर मारा पीटा है। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस जांच में जुड़ गई है।