बहराइच: मोगलहा के पास बाइक सवार की ट्रक से हुई टक्कर,हादसे में पति की हुई मौत,महिला घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलहा सीतापुर रोड के पास ट्रक से बाइक सवार की टक्कर हो गई। जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए 108 की मदद से दोनों को बहराइच अस्पताल लेकर पहुचे। जहां पति की मौत हो गई। महिला घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।