धौलपुर: मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह बनी काल, ट्रेन से उतरने के बाद दूसरी ट्रेन की चपेट में आए 4 यात्री, हुई दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में धौलपुर से सटे हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरी पटरी पर तेज गति से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में त