गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाने के सलेमपट्टी मिडिल स्कूल के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश की पहचान कर ली गई है। मृतका फुलवरिया थाने के इमलिया मांझा गांव के शमसूद्दीन अंसारी की पत्नी गुलशन खातून थी। मृतका की पहचान होने के बाद उचकागांव थाने की पुलिस ने उनकी लाश को शव गृह से लेकर परिजनों के हवाले कर दिया।