पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल पुलिस ने पिस्टल के साथ तीन हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाईपास साधना पेट्रोल पंप के समीप विशेष छापामारी अभियान के तहत पिस्टल के साथ तीन हथियार तस्कर को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बताते चले कि मुफस्सिल थाना के गश्ती वाहन बेलोरी चौक पर वाहन जांच चल रही थी, इसी क्रम में सूचना मिला की नेवालाल चौक की तरफ से एक काले रंग के बुलेट पर दो युवक हथियार के साथ गुलाबबाग जीरोमाइल की ओर जा रहा है