पूर्णिया पूर्व: सतडोभ में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुआ
एनएच 131ए पूर्णिया कटिहार मुख्य सड़क मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सतडोभ में शुक्रवार को सुबह करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने पैदल चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी ।घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वही स्कॉर्पियो सहित चालक को पकड़ लिया गया।