सूरजपुर: सूरजपुर में 15 नए एसआई की थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग शुरू
जिले में 15 नए उप निरीक्षकों (एसआई) की व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद इन अधिकारियों को पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था और अपराध अनुसंधान की बारीकियां सीखने के लिए जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में डीआईजी एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पदस्थापना आदेश जारी किया है।