बालोद: 9वीं-11वीं में 10% अतिरिक्त प्रवेश की अनुमति, अपात्र विद्यार्थियों को दाखिला देने पर होगी कार्रवाई
Balod, Balod | Jun 24, 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्कूलों में प्रवेश और परीक्षा संबंधी नई गाइडलाइन जारी की है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि अपात्र विद्यार्थियों को प्रवेश देने या नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निजी स्कूलों की मान्यता तक समाप्त की जा सकती है।