अररिया: अररिया में वाहन डीलरों की मनमानी पर बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई, आम जनता से सतर्क रहने की अपील
Araria, Araria | Apr 21, 2026 जिला परिवहन कार्यालय अररिया ने वाहनों के निबंधन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा में चौंकाने वाली अनियमितताएं उजागर की हैं। 7 मार्च को आयोजित बैठक में दिए गए सख्त निर्देशों का डीलरों द्वारा खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है। जांच में पाया गया कि कई डीलर अपूर्ण, गलत और अस्पष्ट दस्तावेज अपलोड कर रहे हैं, जिससे रजिस्ट्रेशन में अनावश्यक देरी हो रही है।