गोपालगंज: पीएम की तेल बचाने की अपील, सांसद आलोक कुमार ने कहा- गोपालगंज के लोग सरकार की करेंगे मदद
देश में संकट की स्थिति है। सभी लोगों से पीएम नरेंद्र मोदी ने तेल बचाने की अपील की है। साथ ही आने वाले दिनों में गोपालगंज की जनता पीएम की अपील पर अमल करने का कार्य करेगी। इसकी जानकारी सांसद डा आलोक कुमार सुमन ने बुधवार की दोपहर तीन बजकर तीस मिनट पर कलेक्ट्रेट परिसर में दी।