अमरोहा: पीड़िता ने डिडौली कोतवाल से लगाई गुहार, कहा- मेरे पति के भाभी से अवैध संबंध और मेरे साथ करता है मारपीट
Amroha, Amroha | May 15, 2026 “साहब, मेरे पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं और वह मेरे साथ मारपीट करता है…” यह आरोप लगाते हुए एक पीड़िता ने अमरोहा के डिडौली थाने पहुंचकर कोतवाल से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।