राठ: चिल्ली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का आरोप- जहरीले कीड़े के काटने से हुई है मौत
Rath, Hamirpur | Apr 9, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 35 वर्षीय एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं परिजनों का कहना है कि जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत हुई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।