अजयगढ़: जेसीबी निकालने को लेकर खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई
पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगाये में वर्चस्व और मामूली बात पर विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक रास्ते से जेसीबी मशीन निकालने को लेकर दो पक्षों में तीखी बहस हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में द