लोहरदगा: नीति आयोग ने संपूर्णता अभियान 2.0 का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य व शिक्षा में सुधार पर ज़ोर
नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान नीति आयोग की टीम द्वारा अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न इंडिकेटर्स पर कार्य किया जाएगा।