लोहरदगा के बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल तर्ज पर आयोजित चार दिवसीय बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह शामिल हुईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।