गुना: रोरी गांव में सिंध नदी किनारे चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर आबकारी विभाग की छापेमारी, लहान नष्ट, 4 मामले दर्ज
गुना कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी विभाग ने 28 दिसंबर को अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सीमा सक्सेना ने बताया, गुना ग्रामीण के रोरी गांव में सिंध नदी किनारे अवैध शराब बनाई जा रही थी। 200 लीटर की तीन टंकियां में ₹32000 का 600 लीटर लहान नष्ट किया। 10 लीटर अवैध शराब जप्त की। मौके से फरार 4 लोगो पर 4 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही जारी है।