जमालपुर: जमालपुर नगर परिषद के वार्ड पार्षदों की टीम शनिवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलेंगे
दरअसल मामला है कि जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में बारिश के शुरुआत होते ही कई तरह की जनसमस्या उजागर होने लगी है। 4 जुलाई को संपन्न हुए बोर्ड की बैठक मात्र आधे घंटे में ही समाप्त हो गई थी। तथा प्रस्तावित मुद्दे पर अन्य विषयों पर चर्चा को हटा दिया गया था। जिसके कारण कई वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र एवं शहर की समस्याओं को बोर्ड की बैठक में नहीं रख पाए थे।