मेहदावल: संतकबीरनगर में आसमान में दिखा अनोखा नजारा, सूर्य के चारों ओर बना बड़ा गोलाकार, देखते रहे लोग
संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे आसमान में एक अनोखा खगोलीय नजारा देखने को मिला। सूर्य के चारों ओर एक बड़ा गोलाकार घेरा दिखाई दिया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। लोग अपने घरों की छतों पर पहुंचकर इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों में कैद करते दिखे और सोशल मीडिया पर साझा किया। यह नजारा कुछ देर