लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा शनिवार शाम 5 कुंडा पहुंचे और समाजसेवियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, किसान व व्यापारी वर्ग से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया तथा 9 नवंबर को लखनऊ महासम्मेलन में अधिकाधिक पहुंचने की अपील की।