बदायूं: बाला किशनपुरा गांव के पास पिकअप गाड़ी ने सड़क पार करते समय 10 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, बच्ची की हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 25, 2024 बाला किशनपुर गांव की रहने वाली 10 वर्षीय कीर्ति यादव पुत्री सूरजपाल रविवार को सड़क पार कर रही थी, तभी पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कीर्ति यादव के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है।