बदायूं: बसोमा गांव के मोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Mar 24, 2024 रविवार को बदायूं के थाना उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा गांव के मोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार संजीव कुमार गौतम पुत्र राम प्रसाद तथा उनका भाई अतुल निवासी बसोमा गांव घायल हो गए। संजीव कुमार गौतम फौज में है और उनकी पोस्टिंग जबलपुर है। वह अपने भाई के साथ हीरो एजेंसी पर बाइक लेने जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।